Ram Charan की ‘Peddi’ में बड़ा धमाका! इस खूबसूरत एक्ट्रेस की सरप्राइज एंट्री से हिलेगा बॉक्स ऑफिस?

Ram Charan, जो RRR की सफलता के बाद साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित सितारों में शामिल हो चुके हैं, आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपने करियर में कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़ी नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब ‘पेड्डी’ को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि इस स्पोर्ट्स ड्रामा में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं वो अभिनेत्री जो इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं।

इस एक्ट्रेस की एंट्री मचाएगा बवाल

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेडी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक नई चर्चा सामने आई है, जिसमें मृणाल ठाकुर के सरप्राइज कैमियो की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृणाल फिल्म में एक खास डांस नंबर में नजर आ सकती हैं, जहां वह राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। हालांकि, फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही फिल्म निर्माताओं की ओर से इस पर कोई बयान जारी किया गया है।

‘पेडी’ के बारे में…

फिल्म ‘पेडी’ को एक स्पोर्ट्स ड्रामा के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसकी कहानी मुख्य रूप से ग्रामीण परिवेश में आयोजित होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। मेकर्स पहले ही फिल्म के दो गाने—‘चिकरी चिकरी’ और ‘सूरज खा ले, पी ले पारा’—जारी कर चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का अगला टीजर ‘Kushti’ शीर्षक से 27 मार्च को अभिनेता राम चरण के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जा सकता है।

इस दिन रिलीज होने वाली थी फिल्म

यह तारीख पहले फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट के रूप में घोषित की गई थी। इसके अलावा, ‘सीता रामम’ स्टार के फिल्म से जुड़ने की खबरों ने भी चर्चा को और तेज कर दिया है। स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें कन्नड़ अभिनेता शिवा राजकुमार, ‘मिर्जापुर’ से लोकप्रिय हुए दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू, बोमन ईरानी समेत कई अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं।

Leave a Comment