Motorola अपने नए स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस डिवाइस को 4 जून को पेश करेगी। लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ चुकी हैं। कंपनी ने Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां फोन के प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को धीरे-धीरे साझा किया जा रहा है। ऐसे में यदि आप एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Motorola Edge 70 Pro+ आपके लिए एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस आगामी स्मार्टफोन में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स और खासियतों के बारे में।
Motorola Edge 70 Pro Plus के बेसिक स्पेसिफिकेशन
हाल ही में सामने आई लिस्टिंग से पता चला है कि Motorola Edge 70 Pro+ में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया जाएगा। स्मार्टफोन में 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जो तेज परफॉर्मेंस और स्मूथ मल्टीटास्किंग का अनुभव प्रदान करेगा। यह डिवाइस Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा। कंपनी के अनुसार, फोन को तीन प्रमुख Android OS अपग्रेड और पांच वर्षों तक नियमित सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 4600 वर्ग मिमी का VC (Vapor Chamber) कूलिंग सिस्टम शामिल किया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग और भारी उपयोग के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करेगा। इसके अलावा, Motorola ने दावा किया है कि AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में इस स्मार्टफोन ने 24 लाख से अधिक अंक हासिल किए हैं, जो इसकी दमदार परफॉर्मेंस को दर्शाता है।

फोन में मजबूत और स्मूद एमोलेड डिस्प्ले
Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच का बड़ा Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। स्क्रीन का 96.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो इसे प्रीमियम लुक देता है, जबकि 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस तेज धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी सुनिश्चित करती है। इसके अलावा, डिस्प्ले HDR10+ और 100% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट के साथ आता है, जिससे यूजर्स को शानदार कलर क्वालिटी और इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। सुरक्षा और सुविधा के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल किया गया है।
पावरफुल बैटरी और लंबी बैटरी लाइफ
Motorola Edge 70 Pro+ में पावर बैकअप के लिए 6500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। यह बैटरी 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाओं को भी सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्मार्टफोन सामान्य उपयोग में दो दिनों से अधिक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। खास बात यह है कि ग्राहकों को बॉक्स के अंदर ही 90W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा, जिससे डिवाइस को तेजी से चार्ज किया जा सकेगा।
फोटोग्राफी के लिए तगड़ा कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सेल के Sony LYT-710 सेंसर के साथ आएगा, जो 3.5-डिग्री ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करेगा। बेहतर जूमिंग अनुभव के लिए डिवाइस में 50 मेगापिक्सेल का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल होगा। कंपनी के अनुसार, फोन में एडवांस ‘Super Zoom Pro’ तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे डिजिटल जूम की गुणवत्ता और बेहतर होगी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। खास बात यह है कि स्मार्टफोन के सभी कैमरा लेंस 4K रिजॉल्यूशन पर 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे, जिससे यूजर्स को हाई-क्वालिटी वीडियो कैप्चर करने का अनुभव मिलेगा।
वॉटरप्रूफ और लोहालोट बॉडी
ड्यूरेबिलिटी के मामले में Motorola Edge 70 Pro+ काफी मजबूत स्मार्टफोन साबित होता है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जो इसे धूल, पानी और रोजमर्रा के उपयोग के दौरान होने वाले हल्के झटकों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स को अधिक इमर्सिव और दमदार साउंड क्वालिटी का अनुभव कराते हैं।

तीन कलर ऑप्शन, लाइटवेट भी
Motorola Edge 70 Pro+ का डिज़ाइन काफी स्लिम रखा गया है। फोन की मोटाई इसके सबसे पतले हिस्से पर केवल 7.34 मिमी है, जबकि इसका वजन 190 ग्राम है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन Pantone Chicory Coffee, Pantone Zinfandel और Pantone Stormy Sea जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। हालांकि, आधिकारिक लिस्टिंग में अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। डिवाइस की कीमत और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी 4 जून को लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आने की उम्मीद है।











