Netflix ने बुधवार को समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, इस बार शो को पहले से ज्यादा बड़े और बेहतर फॉर्मेट में पेश किया जाएगा। घोषणा के साथ ही समय रैना ने अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वे हाथ में नींबू-मिर्च लिए नजर आ रहे हैं और उनके माथे पर “ईविल आई” इमोजी लगा हुआ दिखाई देता है। इसी बीच मशहूर रैपर बादशाह ने भी समय रैना को इस नए सीजन के लिए एक खास सलाह दी है।
शो की नींबू मिर्ची के साथ अनाउसमेंट
नेटफ्लिक्स इंडिया ने समय रैना के शो में दिखाई देने वाले बॉडीगार्ड की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि कमेंट सेक्शन में “नींबू-मिर्ची ड्रॉप” करने की अपील की गई है, क्योंकि इसकी उन्हें आवश्यकता है।
फैंस और सेलेब्स ने किया फुल सपोर्ट
इस पोस्ट पर दर्शकों की ओर से बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं, जबकि कई सेलेब्रिटीज़ ने भी इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। Tony Kakkar ने नींबू-मिर्च से जुड़ी पोस्ट शेयर की, वहीं Ashish Chanchlani ने नींबू-मिर्च के साथ ‘नजर न लगने’ वाला ईविल आई भी पोस्ट किया। इसके अलावा Ali Goni, Nagma Mirajkar और Harsh Limbachiyaa जैसे कई अन्य सेलेब्स ने भी इस पर कमेंट किया है। हालांकि सबसे अधिक चर्चा जिस प्रतिक्रिया की हो रही है, वह Badshah की मानी जा रही है।
बादशाह की खास सलाह
रैपर बादशाह ने मजाकिया अंदाज में एक टिप्पणी करते हुए कहा कि अगली बार प्रोजेक्ट के लिए पहले एक बेहतर एडिटर को शामिल किया जाए। उनका यह इशारा शो के पहले सीजन को लेकर उठे विवादों की ओर माना जा रहा है, जहां कई पहलुओं पर चर्चा और आलोचना हुई थी।
आलिया-शरवरी आएंगी शो में
हालांकि शो के दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, लेकिन इसके प्रीमियर की तारीख को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसी बीच कुछ समय पहले शो के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ एक साथ नजर आई थीं। माना जा रहा है कि दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के सिलसिले में वहां पहुंची थीं। उनके आने के बाद दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, जहां कुछ लोगों ने उनकी मौजूदगी को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया।
आरजे महवश ने आना किया था कन्फर्म
वैसे यह भी चर्चा है कि आरजे महवश इस शो में नजर आ सकती हैं। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह शो का हिस्सा बनेंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार शो में और कौन-कौन से गेस्ट शामिल होते हैं और दर्शकों को कितना मनोरंजन मिलता है।
कुछ समय पहले समय रैना ने यूट्यूब पर “Samay Still Alive” नाम से एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ अपने अनुभव और भावनाएं साझा की थीं। उन्होंने उस दौरान यह भी बताया था कि विवादों के समय उन्हें मानसिक रूप से काफी कठिन दौर से गुजरना पड़ा था। इस वीडियो को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और यह काफी वायरल भी हुआ था, जिससे इसे रिकॉर्ड व्यूज़ हासिल हुए थे।










