बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खासा प्रभाव डाला है। फिल्म में रणवीर सिंह ने ‘हमजा’ के किरदार को बेहद दमदार तरीके से निभाया है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। उनके साथ आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे अनुभवी कलाकारों की परफॉर्मेंस भी दर्शकों को काफी पसंद आई है।
इसी बीच फिल्म की एक और अहम कलाकार सारा अर्जुन भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है, और उनकी अभिनय क्षमता ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म की सफलता के बीच अब सारा अर्जुन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे उनके करियर को नया मुकाम मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इस सफलता के बाद सारा के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, जिसे लेकर इंडस्ट्री में उत्साह का माहौल है।
- ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 की सफलता के बीच संजय दत्त का बड़ा धमाका! ‘आखिरी सवाल’ का पोस्टर रिलीज, जानें कब होगी रिलीज और क्या है कहानी
सारा के हाथ लगी बड़ी फिल्म
सारा अर्जुन इन दिनों अपने करियर के बेहतरीन चरण में नजर आ रही हैं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा अर्जुन को जोया अख्तर की एक बड़े बजट की फिल्म के लिए चुना गया है। यह फिल्म जोया अख्तर के प्रोडक्शन हाउस ‘टाइगर बेबी’ के बैनर तले बनाई जाएगी, जिसमें सारा अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी। खबरों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में उनके साथ Ishaan Khatter नजर आ सकते हैं। फिल्म का निर्देशन Arjun Varain Singh करेंगे, जो इससे पहले ‘खो गए हम कहां’ जैसी फिल्म के लिए पहचान बना चुके हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कलाकारों या प्रोडक्शन टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जोया ने शेयर की थी स्क्रिप्ट की तस्वीर शेयर
हाल ही में निर्देशक जोया अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘A Perfect Match’ नाम की एक स्क्रिप्ट की झलक साझा की। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने केवल दो नाम—कबीर और नव्या—लिखे और साथ में “बने रहिए!” का संदेश दिया। इस रहस्यमयी पोस्ट के सामने आते ही फिल्म की कास्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। इसी बीच, उसी समय के आसपास एक हालिया शूटिंग के कुछ ‘बिहाइंड द सीन्स’ वीडियो भी ऑनलाइन लीक हुए, जिनसे कयास और मजबूत हो गए हैं कि सारा अर्जुन और ईशान खट्टर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकते हैं।