Horizon Industrial Parks IPO को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिली है। कंपनी ने एंकर निवेशकों के जरिए कुल ₹1,167.75 करोड़ की राशि जुटाई है। इस प्रक्रिया में 54 एंकर निवेशकों ने भाग लिया और उन्हें ₹60 प्रति शेयर के मूल्य पर शेयर आवंटित किए गए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Carmignac Emergents ने एंकर इश्यू में आवंटित हिस्से का 15 प्रतिशत सब्सक्राइब किया है। वहीं, SBI Life Insurance Corporation समेत कई अन्य प्रमुख संस्थागत निवेशकों और फंड कंपनियों ने भी इस इश्यू में निवेश किया है। एंकर निवेशकों की भागीदारी से IPO के प्रति संस्थागत निवेशकों की रुचि का संकेत मिलता है।
क्या है प्राइस बैंड (Horizon Industrial Parks IPO price band)
इस आईपीओ का कुल आकार 2,600 करोड़ रुपये है और कंपनी इस इश्यू के माध्यम से पूरी तरह नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। कंपनी कुल 43.34 करोड़ फ्रेश शेयर पेश करने वाली है। आईपीओ के लिए प्रति शेयर 57 रुपये से 60 रुपये का प्राइस बैंड निर्धारित किया गया है, जबकि एक लॉट में 250 शेयर शामिल होंगे। इस हिसाब से अपर प्राइस बैंड पर निवेशकों को कम से कम 15,000 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी का आईपीओ 17 अगस्त से शुरू होकर 19 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।
इश्यू की प्रक्रिया के लिए कंपनी ने जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड को बुक-रनिंग लीड मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड आईपीओ के रजिस्ट्रार के तौर पर सेवाएं प्रदान करेगी।
कितना है जीएमपी (Horizon Industrial Parks IPO GMP Today)
Investors Gain की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का IPO फिलहाल ग्रे मार्केट में ₹4 के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहा है। मौजूदा GMP के आधार पर शेयरों की संभावित लिस्टिंग करीब 6.67 प्रतिशत के लाभ के साथ होने का संकेत मिल रहा है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर प्रस्तावित है।
किसके लिए कितना हिस्सा
IPO में योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए कुल इश्यू का कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, खुदरा निवेशकों के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत और गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए अधिकतम 15 प्रतिशत हिस्सेदारी तय की गई है।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
कंपनी IPO से प्राप्त 2,250 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल अपनी सहायक कंपनियों की बकाया देनदारियों को कम करने और कर्ज चुकाने के लिए करेगी। इसके अलावा, शेष धनराशि का उपयोग कंपनी की सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा।
अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है और इसे निवेश की सलाह न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी IPO में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या योग्य निवेश विशेषज्ञ से सलाह लें।











