12 घंटे चलेगा ये नया Motorola टैबलेट! 11-इंच डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग के साथ कीमत भी चौंकाएगी

Moto Pad (2026) Launched: मोटोरोला ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया टैबलेट Moto Pad (2026) पेश किया है। फिलहाल इसे अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया गया है। अगर आप दमदार बैटरी बैकअप वाले टैबलेट की तलाश में हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी के अनुसार, यह टैबलेट एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 7,040mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलावा, बेहतर और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। आइए अब जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।

इतनी है नए Moto Pad (2026) की कीमत

Moto Pad (2026) को अमेरिका में 249.99 डॉलर (लगभग 23,000 रुपये) की कीमत पर पेश किया गया है। कंपनी ने इस टैबलेट को सिंगल वेरिएंट—8GB रैम और 128GB स्टोरेज—में ही उपलब्ध कराया है। इसकी बिक्री 30 अप्रैल से यूएस मार्केट में शुरू होगी। डिजाइन की बात करें तो यह डिवाइस केवल एक ही कलर ऑप्शन, Pantone-curated Bronze Green, में लॉन्च किया गया है।

Moto
Moto Pad (2026) Launched

चलिए एक नजर डालते हैं Moto Pad (2026) की खासियत पर

Moto Pad (2026) एक 5G टैबलेट है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी बैटरी लाइफ मानी जा रही है। कंपनी के अनुसार, इसमें 7040mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 12 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का सपोर्ट देती है। इसके साथ ही, डिवाइस में 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे इसे जल्दी चार्ज किया जा सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो टैबलेट में 11-इंच का 2.5K रिजॉल्यूशन (2560×1600 पिक्सेल) वाला बड़ा स्क्रीन दिया गया है। यह डिस्प्ले 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को स्मूद और क्लियर विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। साथ ही, स्क्रीन TÜV Rheinland फ्लिकर-फ्री और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आती है, जो आंखों पर कम दबाव डालती है। बेहतर ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया गया है।

Moto
Moto Pad (2026) Launched

परफॉर्मेंस के लिहाज से यह टैबलेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है, जो रोजमर्रा के कार्यों और मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त माना जाता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे Moto Pad 60 Neo का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है, जिसे पिछले साल भारत में पेश किया गया था। ऐसे में इसके कई फीचर्स पुराने मॉडल के समान हो सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए टैबलेट के रियर में 8-मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सेल का कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो यह डिवाइस GPS, GLONASS, Galileo, A-GPS, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.2 जैसे विकल्पों को सपोर्ट करता है। डिजाइन के लिहाज से इसका वजन लगभग 480 ग्राम है और इसकी मोटाई करीब 6.99mm बताई जा रही है, जिससे यह एक स्लिम और पोर्टेबल टैबलेट बन जाता है।

Leave a Comment