6500mAh बैटरी के साथ आ रहा सस्ता 5G फोन! Tecno POP X 5G का धांसू लुक और फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान

Tecno POP X 5G India Launch Set for April 20: टेक्नो भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी मौजूदगी लगातार मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी जल्द ही अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम Tecno POP X 5G है। इस अपकमिंग डिवाइस के लिए कंपनी ने पहले ही माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां इसकी लॉन्च डेट 20 अप्रैल की पुष्टि की गई है। साथ ही, माइक्रोसाइट के जरिए फोन के कुछ प्रमुख फीचर्स की झलक भी सामने आई है। आइए जानते हैं कि इस नए स्मार्टफोन में यूजर्स को क्या-क्या खास देखने को मिल सकता है।

इस दिन लॉन्च होगा Tecno POP X 5G

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है, जहां कंपनी ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन और प्रमुख फीचर्स की झलक पेश की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह फोन भारत में 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि लॉन्च के तुरंत बाद यह डिवाइस Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध रहेगा।

अपकमिंग Tecno POP X 5G की खासियत

अमेजन पर लाइव की गई माइक्रोसाइट के जरिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी साझा की है। सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि यह डिवाइस ग्रीन और ब्लू जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। इसके रियर पैनल पर एक स्टाइलिश हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, हालांकि कैमरा स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

कंपनी के अनुसार, फोन की बॉडी एयरोस्पेस-ग्रेड 6-सीरीज मटेरियल से तैयार की गई है और इसमें एल्यूमिनियम कैमरा डेको दिया गया है, जो इसे मजबूत और प्रीमियम फील देता है। डिवाइस को मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है, जिससे इसकी मजबूती का अंदाजा लगाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लगभग 1.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है। साथ ही, इसे धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।

Tecno POP X 5G

बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस को लेकर भी कंपनी ने अच्छे अनुभव का संकेत दिया है, हालांकि प्रोसेसर की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। इसमें 18GB तक एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा, कॉलिंग के दौरान बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए इसमें AI-आधारित नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी शामिल किया जाएगा।

कंपनी भारत में इसका 4G मॉडल पहले ही लॉन्च कर चुकी है, देखें कीमत और खासियत

फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। इस डिवाइस की एक खास बात इसका नो-नेटवर्क कम्युनिकेशन फीचर है, जिसकी मदद से यूजर्स करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी तक बिना किसी सेलुलर नेटवर्क के भी आपस में कॉल पर बात कर सकते हैं। मजबूती के मामले में कंपनी का दावा है कि फोन को 25,000 से अधिक बार ड्रॉप टेस्ट किया गया है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा टिकाऊ साबित होता है।

यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित HiOS 15 इंटरफेस पर काम करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 12nm ऑक्टा-कोर यूनिसोक T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB LPDDR4x रैम और 64GB eMMC स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

डिवाइस IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित बनाता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है, हालांकि बॉक्स में 10W का चार्जर मिलता है। कीमत की बात करें तो इसका 4GB + 64GB वेरिएंट फिलहाल ₹8,999 में उपलब्ध है। यह फोन चिली ग्रीन और फ्लेयर व्हाइट जैसे आकर्षक रंग विकल्पों में पेश किया गया है।

Leave a Comment