Samsung ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय Galaxy M सीरीज के तहत नया Galaxy M47 5G स्मार्टफोन पेश किया है। यह डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट के उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बेहतर कैमरा अनुभव चाहते हैं। स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का OIS सपोर्टेड प्राइमरी कैमरा और मजबूत डिस्प्ले दी गई है। बेहतर स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें LPDDR5X RAM के साथ UFS 3.1 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिलता है, जो स्क्रैच से बचाव के साथ-साथ लगभग 2 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने की स्थिति में भी अतिरिक्त मजबूती प्रदान करता है। आइए जानते हैं Galaxy M47 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और इसके प्रमुख फीचर्स के बारे में।
भारत में Samsung Galaxy M47 5G की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy M47 5G की शुरुआती कीमत कूपन ऑफर के साथ ₹22,999 रखी गई है। यह स्मार्टफोन दो आकर्षक रंगों—Rogue Red और Blaze Blue—में उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार, इसकी पहली बिक्री 4 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक ग्राहक इसे Amazon की Prime Day Sale के दौरान खरीद सकेंगे, जहां लॉन्च ऑफर्स के साथ फोन उपलब्ध कराया जाएगा।

Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन 800 निट्स तक की हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) और 1,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ का इस्तेमाल किया गया है, जबकि हाई रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान स्मूद विजुअल अनुभव प्रदान करता है।
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ Adreno 710 GPU दिया गया है। डिवाइस 6GB और 8GB LPDDR5X RAM के साथ 128GB तथा 256GB UFS 3.1 स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। यदि अधिक स्टोरेज की आवश्यकता हो, तो माइक्रोSD कार्ड के जरिए इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) से लैस 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए 6 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, USB Type-C ऑडियो, 5G नेटवर्क सपोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।










