टाटा मोटर्स अपनी बहुप्रतीक्षित Sierra EV को 30 जून 2026 को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने SUV की आधिकारिक तस्वीरें साझा कर इसकी चर्चा को और तेज कर दिया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Sierra EV का प्रोडक्शन वर्जन काफी हद तक उस कॉन्सेप्ट मॉडल से प्रेरित होगा जिसे Bharat Mobility Show 2025 में प्रदर्शित किया गया था। फिलहाल, कंपनी ने वाहन की फ्रंट प्रोफाइल की झलक दिखाई है, जिससे इसके डिजाइन को लेकर ग्राहकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। आइए जानते हैं कि नई Sierra EV में किन प्रमुख फीचर्स और तकनीकों की पेशकश की जा सकती है।
पेट्रोल-डीजल मॉडल से अलग होगा फ्रंट डिजाइन
टाटा सिएरा ईवी का फ्रंट डिज़ाइन इसके पेट्रोल और डीजल मॉडल्स की तुलना में अलग नजर आएगा। इलेक्ट्रिक वर्जन में आधुनिक क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट पैनल दिया जाएगा, जो मौजूदा समय में अधिकांश ईवी मॉडलों की प्रमुख डिजाइन पहचान बन चुका है। इसके साथ नया फ्रंट बंपर और विशेष ईवी-स्टाइल नोज सेक्शन इसकी अलग मौजूदगी को दर्शाएंगे। कंपनी द्वारा साझा की गई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि इसमें स्लिम एलईडी हेडलैंप्स का इस्तेमाल किया जाएगा, जो आईसीई (इंटरनल कम्बशन इंजन) मॉडल में भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं, फ्रंट बंपर के निचले हिस्से में सिल्वर फिनिश वाली स्किड प्लेट दी गई है, जो एसयूवी के मजबूत और प्रीमियम लुक को और बेहतर बनाती है।
दमदार रोड प्रेजेंस के साथ मिलेगा धांसू लुक लुक
कंपनी द्वारा जारी की गई आधिकारिक तस्वीरों में SUV का पूरा एक्सटीरियर डिज़ाइन सामने नहीं आया है, लेकिन उपलब्ध झलक से संकेत मिलता है कि यह मॉडल आकर्षक, लंबा और दमदार रोड प्रेजेंस के साथ पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि Sierra EV में भी पेट्रोल और डीजल मॉडल्स की तरह बड़ा पैनोरमिक रियर ग्लास, फ्लश-फिट डोर हैंडल्स, क्लैमशेल-स्टाइल टेलगेट और उपयोगी रूफ रेल्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। वहीं, इलेक्ट्रिक मॉडल को अलग पहचान देने के लिए इसमें विशेष एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स, नए स्टाइल के बंपर्स और विभिन्न हिस्सों पर EV-बैजिंग दी जा सकती है, जो इसके इलेक्ट्रिक अवतार को और अधिक प्रीमियम बनाती है।

केबिन में मिलेगा प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक अनुभव
टाटा मोटर्स ने फिलहाल सिएरा ईवी के इंटीरियर से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स और अब तक सामने आई जानकारियों के आधार पर माना जा रहा है कि कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV के केबिन को प्रीमियम डिजाइन और बेहतर फिनिश के साथ पेश कर सकती है। इसके अलावा, आकर्षक कलर थीम और उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल का इस्तेमाल देखने को मिल सकता है। फीचर्स की बात करें तो सिएरा ईवी में इसके ICE वर्जन से मिलते-जुलते कई आधुनिक फीचर्स दिए जा सकते हैं। संभावित फीचर सूची में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।
तीन स्क्रीन, Dolby Atmos ऑडियो और ADAS
अपकमिंग Tata Sierra EV में कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट, 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम के साथ Dolby Atmos सपोर्ट, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी तथा पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक SUV में Vehicle-to-Vehicle (V2V) और Vehicle-to-Load (V2L) जैसी उन्नत चार्जिंग क्षमताएं भी शामिल की जा सकती हैं, जो इसे सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बना सकती हैं।
Harrier.EV वाले प्लेटफॉर्म पर बेस्ड
टाटा मोटर्स ने Sierra EV को अपने अत्याधुनिक Acti.EV+ आर्किटेक्चर पर तैयार किया है, जिसका उपयोग कंपनी की नई Harrier EV में भी किया गया है। यह एडवांस्ड प्लेटफॉर्म बेहतर बैटरी पैकेजिंग, उन्नत सुरक्षा मानकों और आधुनिक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन तकनीक को सपोर्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके जरिए वाहन की परफॉर्मेंस, दक्षता और ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
दो बैटरी पैक और ड्यूल मोटर ऑप्शन मिलने की उम्मीद
कंपनी ने अभी तक सिएरा ईवी की बैटरी क्षमता और ड्राइविंग रेंज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 55kWh और 65kWh के दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, बेहतर परफॉर्मेंस और अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें सिंगल-मोटर तथा ड्यूल-मोटर दोनों पावरट्रेन विकल्प मिलने की संभावना जताई जा रही है।










